गौरीगंज, फरवरी 27 -- मुसाफिरखाना। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस व भाले सुल्तान पुलिस ने 43 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ मुसाफिरखाना विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने नगेसरगंज नहर पुलिया के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग की ओर जाने वाली नहर पटरी पर एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान मंगल उर्फ शिवमंगल निवासी ग्राम पिण्डारा महाराज थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई। वहीं भाले सुल्तान पुलिस ने शकील उर्फ सोनू निवासी पश्चिम गांव को पुराने गोमती पुल के समीप आरआरसी केंद्र के पास से 18.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.