रांची, अप्रैल 23 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के सरना स्थलों और जाहेरस्थान की घेराबंदी के बाद समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक द्वारा गुरुवार को 43 स्थानों पर पूजन कार्य के लिए पाहनों, ग्रामीणों और ग्रामप्रधानों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप ने कहा कि आने वाले करमा, सरहुल जैसे त्योहारों में इन स्थलों पर पूजा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वितरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी पाहनों, ग्रामीणों और ग्रामप्रधानों से अपील की कि वे सामग्री को जिम्मेदारीपूर्वक सुरक्षित रखें, ताकि गांव और समाज के लोग इसका उपयोग कर सकें। यह भी पढ़ें- सरहुल संस्कृति,सामाजिक एकता का अद्भुत पर्व: उप प्रमुख कार्यक्रम के दौरान डलिया, सूप, झाड़ू, कांसा थाली, लोटा, सरसों तेल, धोती, गंजी, साड़ी, धुव...