43 केंद्रों पर होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से परिवार कल्याण महानिदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा रविवार को को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक दस जिलों अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज एवं वाराणसी में कराई जाएगी। प्रयागराज में पंजीकृत 17487 अभ्यर्थियों के 43 केंद्र बनाए गए हैं। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं। इस भर्ती के लिए 124806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानि एक पद पर औसतन 565 दावेदार मैदान में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.