गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर। गोरखपुर में 43 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो गए हैं। एक माह के भीतर सभी क्रियाशील हो जाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे राशन और कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा मिलने लगेगी। प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन 8.46 लाख रुपये से निर्मित किया गया है। बता दें कि गोरखपुर जिले में पहले से 33 अन्नपूर्णा भवन संचालित हो रहे हैं। 43 नए भवन बन जाने से जिले में कुल 76 अन्नपूर्णा भवन हो जाएंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 150 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 43 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। एक माह में बाकी कार्य पूरा होने के बाद सभी अन्नपूर्णा भवन क्रियाशीली हो जाएंगे।

हिंदी ह...