42915 राशन कार्ड निरस्त
रामपुर, मई 28 -- रामपुर। सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही मुफ्त अनाज योजना का लाभ कार और एसी मालिक भी उठा रहे हैं। ऐसे ही करीब 42915 राशन कार्ड धारकों की पहचान कर उनके राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है। फिलहाल सत्यापन का कार्य लगातार जारी है। सरकार की ओर से गरीबों को हर माह मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है। पांच किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से हर माह राशन का वितरण किया जा रहा है। जिले में फिलहाल लगभग 4.13 लाख राशन कार्ड धारक और 16.94 लाख यूनिट हैं। पिछले कुछ समय से राशन कार्डों को लेकर तमाम तरह की शिकायतें शासन से लेकर प्रशासन तक मिल रही थीं, जिसके बाद डीएम ने शहर से लेकर गांवों तक के राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कराने का फैसला लिया। सत्यापन के लिए गांव से मोहल्ला स्तर पर टीमों का गठन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.