सीतापुर, सितम्बर 19 -- केसरीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत द्वारा चलाए जा रहे विद्यार्थी सदस्यता अभियान के अंतर्गत शनिवार को लालपुर इकाई द्वारा हाजी नवाब अली पीजी कॉलेज जलुहापुर में 425 छात्र-छात्राओं को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर प्रवासी कार्यकर्ता अमित नाग व तहसील प्रमुख मीनाक्षी मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभाविप का सदस्यता अभियान केवल विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का अभियान नहीं बल्कि युवाओं को छात्रहित, समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए अभाविप से जुड़कर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत कार्यकार...