समस्तीपुर, मार्च 22 -- समस्तीपुर। वाणिज्य कर विभाग, समस्तीपुर अंचल ने बकाएदार कुल 422 करदाताओं का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। इन बकाएदारों पर मार्च महीने में कुल 45 करोड़ बकाया है। इस दौरान, राज्य कर संयुक्त आयुक्त कृष्णा मोहन सिंह ने बताया कि अकाउंट फ्रीज करने के बाद 70 बकाए करदाताओं ने बकाया कर का आंशिक या कुल भुगतान कर दिया है। जिन्होंने कुल भुगतान कर दिया है, उनका बैंक खाता खोल दिया (अनहोल्ड) कर दिया जाएगा। जिन्होंने आंशिक भुगतान ही किया वे अगर 25 मार्च तक पूरा भुगतान कर देते हैं तो उनका भी बैंक खाता खोल दिया जाएगा। राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने बताया कि उक्त कर बकाएदारों को बकाए कर का भुगतान करने के लिए बार बार नोटिस व अन्य वैधानिक प्रक्रिया करने पर भुगतान नहीं आने पर बैंक खाते को फ्रीज करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.