हरदोई, जून 23 -- हरदोई। राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर विरोध जताया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के नाम 420 रुपये का प्रतीकात्मक चेक भेजा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोरों गद्दी छोड़ो" और "राम भक्तों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे लगाए। पार्टी ने दान और चढ़ावे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे में अनियमितताएं हुई हैं। यह भी पढ़ें- 'राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर'. फिर भड़के अरविंद...