42.7 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से बेहाल तराई
सिद्धार्थ, जून 10 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने से दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि पंखे, कूलर और यहां तक कि वातानुकूलित कमरों में भी लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है।तेज धूप और गर्म पछुआ हवा ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है और शाम चार बजे तक बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही काफी कम हो जाती है। यह भी पढ़ें- 48 घंटे में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना घर से बाहर निकलने वाले लोग लू और झुलसाने वाली गर्म हवा से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह कपड़ों से ढंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.