42.7 डिग्री तक पहुंचा तापमान, उमस से जनजीवन प्रभावित
गाजीपुर, अप्रैल 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वातावरण में भारी गर्माहट महसूस की जा रही है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। दोपहर के समय मुख्य बाजारों में सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। बढ़ती नमी और तापमान के कारण उमस का असर और अधिक बढ़ गया है, जिससे लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं। यह भी पढ़ें- आग उगलती धूप से जनजीवन बेहाल,दो दिन राहत नहीं बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में कमी आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.