लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। जालसाजों ने खुद का मालिकाना हक बताकर चिनहट के रहने वाले व्यवसायी आशुतोष यादव को 42.54 लाख रुपये का दूसरे का भूखंड बेच दिया। पीड़ित व्यवसायी ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक आशुतोष यादव चिनहट के गौरव विहार के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले विश्वम्भर नाथ शुक्ला से उनकी मुलाकात हुई थी। विश्वम्भर ने बताया कि उनकी बुआ का जुग्गौर गांव में एक प्लाट है। उन्होंने दस्तावेज दिखाए। 42.54 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। प्लाट देखा पसंद आने पर रुपयों का भुगतान कर दिया। विश्वम्भर ने प्लाट की रजिस्ट्री करा दी। कुछ समय बाद प्लाट पर रोहित वर्मा और अरुण कुमार समेत कुछ अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने खुद का प्लाट बताया और धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.