एटा, अप्रैल 17 -- नगर पालिका 15वें वित्त आयोग से प्राप्त 42.5 लाख रुपये के बजट से शहर के तीन प्रमुख समाजों के श्मशान घाटों का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करा रही है। इसके लिए पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद धरातल पर निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग से प्राप्त बजट का एक बड़ा हिस्सा वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट के लिए आवंटित किया गया है। जेल के पीछे स्थित वाल्मीकि समाज के अंत्येष्टि स्थल की जर्जर हालत को देखते हुए वहां 32 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। यह भी पढ़ें- हरित क्षेत्र और धार्मिक स्थलों का होगा विकास इसमें बाउंड्री वॉल, बैठने के लिए चबूतरे और अंतिम संस्कार के लिए शेड जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्य बजट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.