गौरीगंज, अप्रैल 22 -- अमेठी। जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से ही तेज धूप के चलते पारा तेजी से चढ़ने लगा और दोपहर होते-होते हालात और भी गंभीर हो गए। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं यानी लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अत्यधिक गर्मी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। जबकि अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में भी आम दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- अप्रैल में दिख रही नौतपा जैसी गर्मी, आगे और बढ़ेगा तापमान गर्मी के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले मजदूरों को उठानी पड़ी।अस्पतालों में...