फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- कायमगंज, संवाददाता। एएनटीएफ मेरठ और कायमगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पितौरा बेरिया तिराहे के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 42.5 किलो गांजा बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजे की खेप ओडिशा से लाकर एटा में सप्लाई की जानी थी। एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स (एएनटीएफ) टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना पर एएनटीएफ के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज, रोहित व कपिल रावत तथा कायमगंज कोतवाली के दरोगा अरविंद कुमार, कास्टेबल जावेंद्र सिंह और प्रवीन यादव ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने पितौरा बेरिया तिराहे के पास बस से एक सूटके...