42.5 किलो गांजा बरामद, 2 भारतीय गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- रक्सौल, एक संवाददाता। नेपाल के मकवानपुर जिले में पुलिस ने 42.5 किलो गांजा के साथ 2 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गांजा भारतीय नंबर की गाड़ी में चालक की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार दोपहर वीरगंज- पथलैया-हेटौंडा सड़क खंड पर हेटौंडा उपमहानगरपालिका-15 स्थित पीपलबोट में भारतीय गाड़ी को रोककर जांच की गई। इस दौरान चालक की सीट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त तहखाने से प्लास्टिक में पैक गांजा के 19 पैकेट बरामद हुए। इनका कुल वजन करीब 42.5 किलो बताया गया है। गांजा को महेंद्र राज मार्ग होते हुए बारा जिला के रास्ते भारत ले जाने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भारत के वैशाली जिले के महुआ टोल निवासी बिर्जुकुमार राय और महुआ निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.