42.4 डिग्री पर ठिठका रहा पारा, गर्मी से हांफती दिखी तराई
सिद्धार्थ, मई 23 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। मई के आखिरी दौर में तराई भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही चढ़ती धूप ने दोपहर तक हालात ऐसे कर दिए कि शहर से लेकर गांव तक सड़कें सूनी नजर आईं। लोग जरूरी काम न होने पर घरों में ही दुबके रहे, जबकि बाहर निकलने वाले गमछा, कैप और स्टॉल के सहारे खुद को लू से बचाने की कोशिश करते दिखे। तराई में इस बार गर्मी का असर सामान्य से अधिक महसूस किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितमः दिन में झुलसाने वाली धूप व उमस से बेहाल सुबह 32 से 33 डिग्री के आसपास रहने वाला तापमान दोपहर तक 42 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है। तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिन में झुलसाने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.