सिद्धार्थ, जून 24 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाददाता। तराई के आंगन में भीषण गर्मी और उमस का सितम लगातार जारी है। मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रही और दोपहर तक गर्मी असहनीय हो गई। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखाई दी। यह भी पढ़ें- तीखी धूप और उमस ने किया लोगों को बेहाल जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमा...