42.2 डिग्री पार पर तपी तराई, उमस ने बढ़ाई बेहाली
सिद्धार्थ, जून 21 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में शनिवार को भी भीषण गर्मी और उमस का असर बरकरार रहा। आसमान में दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज उमस से घरों से लेकर बाजारों तक लोग पसीने से तरबतर नजर आए।शनिवार सुबह से ही मौसम में उमस बनी रही। दोपहर के समय तेज धूप और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के कारण वातावरण और अधिक बोझिल हो गया। गर्म हवा के साथ नमी का स्तर अधिक रहने से लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में पारा 42.2 डिग्री के पार, तराई में उमस ने बढ़ाई बेहाली बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया, जबकि कई स्थानों पर दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.