42 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई 56.25 लाख
बहराइच, सितम्बर 25 -- बहराइच,संवाददाता। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि विभिन्न आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए 42 व्यक्तियों के बैंक खातों में कुल 56 लाख 25 हजार 500 रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई है।डीएम ने बताया कि जनहानि सहायता के तहत 2 व्यक्तियों को 8 लाख रुपये, अतिवृष्टि से प्रभावित 26 व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप में 1 लाख 06 हजार 500 रुपये, डूबने से हुई 8 जनहानि के सापेक्ष परिजनों को 32 लाख रुपये, मानव-वन्यजीव संघर्ष में 3 जनहानि पर 15 लाख रुपये तथा अग्निकांड से प्रभावित 3 व्यक्तियों को गृह अनुदान/पशुशेड सहायता के रूप में 19 हजार रुपये की धनराशि दी गई है।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आपदा प्रभावितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे पुनः सामान्य जीवन यापन कर सकें।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.