मऊ, अप्रैल 30 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की शाम कैलेंडर तिराहा, बॉर्डर, जीयनपुर मार्ग, मुबारकपुर मार्ग, आजमगढ़ मार्ग एवं चिरैयाकोट मार्ग पर वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट और ओवरलोड में पाए जाने पर 42 वाहनों का ई-चालान करने की कार्रवाई की। इस दौरान उपनिरीक्षक मधुसुधन चौरसिया, राजीव कुमार यादव, मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, अनिल सिंह, वैभव कुमार पांडेय, विकास कुमार, रामदुलारे, छोटे लाल यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.