42 वर्षों की सेवा पूर्ण कर पीआरडी निन्कूराम हुए सेवानिवृत्त
अंबेडकर नगर, जून 1 -- अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बैरी बुजुर्ग निवासी पीआरडी जवान निन्कूराम पुत्र कल्पूराम 42 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। एसपी प्राची सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार पांडेय व अन्य पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने निन्कूराम को प्रतीक चिह्न भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना भी की। यह भी पढ़ें- सरायकेला: 39 वर्षों की सेवा के बाद हवलदार राकेश कुमार सेवानिवृत्त, थाना परिसर में दी गई भावभीनी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.