42 बोतल नेपाली शराब बरामद, एक बाइक जब्त, तस्कर फरार
अररिया, जून 15 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह गुप्त सूचना पर फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक के समीप नेपाल से ले जा रहे बाइक पर 12 बोतल अंग्रेजी शराब व 30 बोतल नेपाली शराब बरामद कर थाना लाया। जबकि मौके से शराब तस्कर बाइक व शराब छोड़कर भागने में सफल रहे। मौके से एक बाइक को भी जब्त किया गया है फुलकाहा थानध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक पर नेपाल से बड़ी मात्रा में शराब लाई जा रही है जिसके आलोक में पुलिस टीम को विभिन्न जगहों पर लगाया गया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई वही बताया कि तस्कर का पहचान कर लिया गया है प्रथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.