बागेश्वर, मार्च 1 -- कपकोट। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही कपकोट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, कपकोट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले साल जहां विद्यालय के 41 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन सुनिश्चित किया था, वहीं इस वर्ष 42 बच्चों ने परीक्षा क्वालीफाई कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। ग्रामीण परिवेश के एक सरकारी विद्यालय की यह उपलब्धि शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे शिक्षकों की अथक मेहनत को प्रमुख कारण माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करना विद्यालय परिवार की प्रतिबद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.