कौशाम्बी, मई 15 -- शुक्रवार को दोआबा के लोगों को दिनभर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह के नौ बजे के बाद से सूरज के तेवर तल्ख हो गए। इस दौरान लोग घरों में कूलर व पंखों के बीच दोपहर काटने को मजबूर दिखे। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों को जरूरी कार्य से निकलना पड़ा वह पूरा बदन ढककर निकले। गर्मी का असर इतना रहा कि दोपहर में सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। शाम चार बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकले तो बाजारों व सड़कों पर रौनक लौटी। दोआबा में तापमान 42 के पार पहुंच गया है। इस दौरान बदन को झुलसाने वाली धूप के साथ-साथ घरों में कैद लोगों के बदन को गर्मी व तपिश से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को सुबह से ही तल्ख धूप के कारण लोगों का बदन झुलसने लगा था। ऐसे में अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। जिन लोगों को जरूरी काम जैसे अस्पताल, ऑफिस या फिर अन्य कार्य के ...