देवरिया, जून 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया। इससे आदमी से लेकर पशु पक्षी तक बेहाल रहे। सुबह से तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ गयी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 डिग्री रहा। हालांकि लोगों को 45 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। गर्मी को देखते हुए राहगीरों की प्यास बुझाने को शहर के मालवीय रोड पर पानी का स्टॉल लगाया गया था।

गर्मी का असर सोमवार की सुबह से ही तीखी धूप के साथ पारा चढ़ने लगा। इससे उमस भरी गर्मी का बढ़ गयी। सूरज की तपिश बढ़ने से रविवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि गर्मी का प्रकोप 45 डिग्री का एहसास करा रहा था। शाम को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से तापमान के साथ गर्मी बढ़ने से आदमी से लेकर पश...