हजारीबाग, जून 5 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। भाजपा नेता एवं समाजसेवी टोनी जैन तथा उनकी धर्मपत्नी सपना जैन ने वंदनीय राष्ट्रसंत गुरु मां पूर्णमती माताजी के सानिध्य में पदविहार सफलतापूर्वक पूर्ण किया। लगभग 42 दिनों का कठिन यह यात्रा उत्तराखंड के बद्रीनाथ अष्टापद से देहरादून तक संपन्न हुई। यात्रा के दौरान उन्होंने प्रतिकूल मौसम, वर्षा और दुर्गम पहाड़ी मार्गों का सामना करते हुए गुरु मां के साथ कदम से कदम मिलाकर पदविहार किया। इस दौरान अलकनंदा नदी तट पर हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की। हनुमान चट्टी, जोशीमठ, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, तपोवन और ऋषिकेश सहित कई पवित्र स्थलों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त किया। हजारीबाग लौटने पर परिवारजनों, सामाजिक संगठनों और समाज के गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत क...