42 दिन बाद दर्ज हुआ मारपीट का मुकदमा, 11 नामजद
बाराबंकी, जुलाई 24 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 42 दिन बाद 11 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने एससी एसटी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला इलाके के जलालपुर मजरे सैलक निवासी विनीता के अनुसार गत नौ जून 2026 को वह अपने परिवार के साथ शाम को घर पर मौजूद थी। इसी बीच गांव में दीपू वर्मा और उमेश वर्मा के मध्य विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दीपू ने उमेश वर्मा की पिटाई शुरू कर दी। उमेश इससे बचते हुए विनीता के घर घुस गया। इसके बाद दीपू, रिंकू, अंकित, राजकुमार, संदीप कुमार आदि 50 लोगों ने विनीता के घर में घुसकर गालियां देते हुए मारा पीटा। बचाने आये राजेन्द्र और बिंदु की भी पिटाई कर दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.