42 दिनों के अंदर खत्म हो गया पूरा परिवार
गिरडीह, जून 22 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के तुकतुको गांव की ये खबर रुह कंपाने वाली है। एक आंगन था, हंसी-खुशी का। आज वहां सन्नाटा है। मौत ने डेढ़ महीने में एक पूरा परिवार निगल लिया। पति की मौत के बाद पत्नी बच्चों के साथ जहर खा ली थी। पहले बच्चों की मौत हुई थी और रविवार रात में पत्नी की भी मौत हो गई। मौत की शुरुआत 10 मई को हुई थी। तुकतुको निवासी चंद्रदीप महतो की मौत हो गई थी। क्रिया-कर्म निपटा ही था कि 15 दिन बाद 25 मई को पत्नी दिनेश्वरी देवी ने दो मासूम बच्चों बेटा प्रिंस और बेटी प्रियंका के साथ जहर खा ली। मायके वालों का आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर दिनेश्वरी ने ये कदम उठाया। तरह-तरह के आलक्षण लगाए जा रहे थे। रांची पुलिस को दिए फर्द बयान में भाई विश्वनाथ महतो ने भी यही कहा था।
जहर खाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.