बेगुसराय, मार्च 31 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम गांव में मंगलवार को पुलिस ने देसी एवं विदेशी शराब की बिक्री की सूचना पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान महमदपुर गौतम निवासी भूषण कुंवर के घर से 42 डिब्बा केन बीयर का बरामद की गई। इसकी अनुमानित मात्रा 21 लीटर है। नयागांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। इस मामले में भूषण कुंवर के पुत्र अन्नू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.