गाजीपुर, मई 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बुधवार को तेज धूप और उमस के कारण लोग पूरे दिन बेहाल रहे। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आईं, जबकि जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव की तलाश करते दिखाई दिए। गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि लोग पेड़ों, दुकानों और बस स्टैंड के आसपास राहत पाने की कोशिश करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- गोपालगंज का बढ़ेगा तापमान, आज से और तीखे होंगे लू के तेवर गर्म हवाओं के चलते घरों में भी राहत नहीं मिल सकी। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।...