कन्नौज, मई 23 -- कन्नौज, संवाददाता। मई की भीषण गर्मी ने इत्र नगरी में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार की तुलना में तापमान में हल्की गिरावट जरूर हुई, बावजूद इसके उमस और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक शहर की सड़कें सूनी पड़ गईं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखे। शहर, तिर्वा, छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तालग्राम और सौरिख क्षेत्र में दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने हालात और कठिन कर दिए। शहर के प्रमुख बाजार, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढंककर चलते नजर आए। बाइक सवारों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। भीषण गर्...