लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- लखीमपुर में पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरे दिन तपिश का असर साफ तौर पर महसूस किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर के समय हालात और भी गंभीर हो गए। सड़क पर निकलते ही ऐसा महसूस होता है मानो किसी ने सामने आग जला दी हो और उसकी लपटें सीधे चेहरे पर आ रही हों। गर्म हवाएं इस कदर चल रही हैं जैसे हीटर से हवा निकल रही हो। यह भी पढ़ें- फिर चढ़ा पारा, 42 डिग्री पर पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल थोड़ी दूर चलने पर ही लोगों को तेज प्यास लगने लगती है और शरीर में थकान महसूस होने लगती है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी पूरी सावधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.