42 डिग्री पारे ने झुलसाया, बिजली कटौती ने छकाया
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- गुरुवार को 42 डिग्री तापमान और गर्म हवाओं ने चेहरों को झुलसा दिया। धूप इस कदर थी कि सुबह के नौ बजे ही तापमान 35 डिग्री पर पहुंच रहा। आग उगल रहे मौसम ने बिजली खपत को बढ़ा दिया है। बिजली खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों और लाइनों में दिक्कत बढ़ गयी है। लखीमपुर में बीते तीन दिन में 40 मेगावाट की जगह पर 56 मेगावाट बिजली खपत हो रही है। सीधे शब्दों में यह बढ़ी बिजली खपत 40 प्रतिशत बढ़ी है। गर्मी बढ़ते ही बिजली की आवाजाही के पीछे बढ़ी खपत वजह सामने आ रही है। ईई बिजली शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले तक 40 मेगावाट बिजली खपत हो रही थी। मंगल, बुध और गुरुवार को बिजली खपत 56 मेगावाट दर्ज की गयी है। बिजली खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों में लगे फ्यूज उड़ जा रहे हैं। इन फ्यूज को सही कराकर बिजली बहाल की जा रही है। फ्यूज न होने पर खप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.