गौरीगंज, जून 9 -- अमेठी। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन भर चलने वाली गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन प्रभावित किया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस आग, 43.2 डिग्री तापमान ने छुड़ाए पसीनेगर्मी का प्रभाव दोپहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर महसूस होने लगा था। दोपहर होते-होते लू चलने लगी, जिससे खुले स्थानों पर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, किसानों और राहगीरों को उठानी पड़ी। भीषण गर्मी के चलते बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। लोग गर्मी से ...