42 डिग्री पहुंचा तापमान, चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए पसीने
फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर। दोआबा में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। तापमान लगातार बढ़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह नौ बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों में चहल-पहल कम हो जाती है। गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों पर पड़ रहा है। तेज धूप में काम करने वाले लोगों को लू लगने का खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल में भी उल्टी, चक्कर और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, जल रहा तन बदन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डाक्टरों ने लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.