लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- तराई क्षेत्र में रविवार को भीषण गर्मी व धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी धूप और लू से बचाव के लिए रुमाल, गमछा और अन्य साधनों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा रहा और दुकानें भी लगभग खाली दिखीं। यह भी पढ़ें- कहर बरपाने लगी गर्मी, सूरज बरसा रहा आग मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। इस चेतावनी क...