फतेहपुर, अप्रैल 25 -- फतेहपुर। दोआबा में शनिवार को भी गर्मी का हमला जारी रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी थी, जो दोपहर तक असहनीय रूप ले गई। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया। हालांकि दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों का चेहरा कड़ी धूप में लाल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। जो लोग जरूरी काम से निकले, वह सिर और चेहरा ढककर ही बाहर दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया खासकर खुले इलाकों में लू के तेज थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे। दोपहिया वाहन चालकों को भी गर्म हवा और धूप के बीच सफर करना मुश्किल लगा। बाजारों में भी सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.