हरदोई, मई 26 -- हरदोई। जिले में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 83 प्रतिशत रहने से उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी, जबकि शाम को नमी 30 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम दिशा से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। आसमान में करीब 20 प्रतिशत बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। सीएमओ डॉ.भवनाथ पांडेय ने बताया कि आम जनता को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और हल्का भोजन करें। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का प्रहार, राहत के नहीं आसार लापरवाही गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। दूसरी ओर गर्मी का असर बाजारों और मजदूरी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन...