नवादा, अप्रैल 23 -- बिहार के दक्षिण-मध्य हिस्सों समेत नवादा जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार, नवादा समेत आसपास के जिलों में तापमान में तल्खी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नवादा यानी दक्षिण-मध्य बिहार सेक्टर में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहने का अनुमान है। विशेष रूप से 24 अप्रैल तक गर्मी अपने चरम पर रहेगी। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे रात के समय भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: बिहार में इस बार दो जेठ, 45 डिग्री वाली गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड; मौसम लेगा अग्नि परीक्षा शुष्क मौसम के बीच परेशानियां चरम पर ​...