42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोगों का बाहर निकलना हुआ दूभर
बलरामपुर, जून 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। जून की शुरु होते ही जिले में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से पूरे दिन आसमान से आग बरसती महसूस होती रही। सुबह नौ बजे के बाद ही तेज धूप व गर्म हवाओं का असर दिखने लगा। दोपहर तक सड़कें सुनसान हो जाती हैं। लोग अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों व निजी चिकित्सकों के यहां गर्मी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में एक ओर जहां भीषण गर्मी के बीच लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। वहींअघोषित विद्युत कटौती ने लोगों की परेशानियां और भी बढ़ा दी हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.