सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। जिले में बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस के दोहरे असर से दिनभर लोग बेहाल नजर आए और सामान्य दिनचर्या पर असर पड़ा। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते हालात और बिगड़ गए, जिसके चलते बाजारों में सन्नाटा छा गया। आम दिनों में चहल-पहल रहने वाले बाजार सूने दिखाई दिए और खरीदारी भी प्रभावित रही। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। गर्म हवाओं और चिपचिपी उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, गर्मी-उमस के कहर से बेहाल हुआ जनजीवन सड़कें खाली हो गईं और दोपहर के समय शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई। दुकानदार भी ग्राहकों की कमी से परे...