सहारनपुर, अगस्त 23 -- गंगोह। बीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में करीब 42 घंटे बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इससे पहले परिजन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समझाने तथा जांच में कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए। छात्रा की मौत के बाद पोस्टमार्टम से लौटते समय परिजनों ने शव को धलापड़ा चौकी के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। परिजनों ने दोनों आरोपियों पर छात्रा को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित होने के कारण पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा था। मौके पर पहुंचे एसएसपी अभिनंदन सिंह और एसपी देहात मयंक पाठक समेत पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और...