सीतापुर, जून 16 -- सीतापुर, संवाददाता। जून माह में मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। अभी चार दिन पहले मूसलाधार बारिश हुई थी, वहीं मंगलवार को पारा 42 के पार पहुंच गया। जिससे लोग बेहाल दिखे। आसमान से आग बरसने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। जबकि तेज धूप और उमस ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस होने और तेज धूप व उमस की वजह से लोग दिनभर बेहाल रहे। सड़कों पर चलने वाले राहगीरों और दफ्तर आने-जाने वालों का पसीना छूट गया। कूलर और पंखे भी इस चिपचिपी गर्मी के आगे बेअसर साबित हुए। ऐसे में लोगों को घरों में भी सुकून नहीं मिला। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय बाजारों और मुख्य सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई। किसी काम से बाहर निकलने वालों ने अपने आपको पूरी तरह से सूती कपड़े से ढककर रखा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अन...