42 केन बीयर के साथ डिलीवरी बॉय की टी-शर्ट पहना युवक गिरफ्तार, बंगाल से ला रहा था बियर
किशनगंज, जुलाई 23 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को ब्लॉक चौक के पास चलाए गए जांच अभियान के दौरान 42 केन बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मुंतसिर आलम, पूर्णिया जिले का रहने वाला है। हिरासत में लिए गए आरोपी युवक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी की टी-शर्ट पहने हुए था, ताकि किसी को उस पर शक न हो और वह आसानी से पुलिस को चकमा देकर निकल सके। उत्पाद निरीक्षक हैदर अली ने बताया कि बीयर की यह खेप मोटरसाइकिल से पश्चिम बंगाल के कानकी से लाई जा रही थी। आरोपी इसे किशनगंज, कोचाधामन और बहादुरगंज के रास्ते पूर्णिया ले जाने की फिराक में था। उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न चेक पोस्टों और प्रमुख स्थानों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.