फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- यूपी बोर्ड द्वारा इस बार पारिश्रमिक का भुगतान कक्ष निरीक्षक एवं अन्य कार्मिकों के खाते में करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य बिल प्रस्तुत करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 42 कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि दस सितंबर तक बिल न भेजने पर सितंबर का वेतन रोक दिया जाएगा। बताते चलें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए विभाग ने बिल मांगे थे, लेकिन कई केंद्रों के द्वारा इसमें लापरवाही की जा रही है। यह भी पढ़ें- 33 डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति तय समय बीतने के बाद भी स्कूलों के द्वारा लापरवाही की जा रही है। जिले में अभी तक मात्र 57 केंद्र व्यवस्थापक एवं ...