नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व निजी वकील अलीना हब्बा (42) ने शनिवार को न्यूयॉर्क के लग्जरी होटल वाल्डोर्फ एस्टोरिया में तुर्की व्यवसायी तुरहान मिल्डन (29) से शादी कर ली। समारोह में कई सितारे और ट्रंप प्रशासन के बड़े अधिकारी शामिल हुए। हब्बा न्यू जर्सी की पूर्व एक्टिंग अमेरिकी अटॉर्नी भी रह चुकी हैं। इससे पहले वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निजी वकील थीं। मिल्डन तुर्की की मिलर होल्डिंग के सीईओ हैं। यह कंपनी उनके दादा ने 1967 में शुरू की थी। कंपनी का काम ऊर्जा, निर्माण और खनन से जुड़ा है। शादी का रिसेप्शन होटल की चौथी मंजिल के बॉलरूम में हुआ। इस मौके के लिए पूरा हॉल फूलों से सजाया गया था। जगह पर गुलाबी और सफेद चेरी के फूल तथा सैकड़ों लाल गुलाब लगाए गए थे। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक इ...