बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- 42 करोड़ रुपये में हुई 6 नंबर पहाड़ की नीलामी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पत्थर उत्खनन के लिए पहाड़ों की हो रही नीलामी में सोमवार को सुरदासपुर के ब्लॉक छह और सात की नीलामी की गई। छह नंबर पहाड़ की बंदोबस्ती ब्रॉडवे कंपनी के नाम से 42 करोड़ रुपये में हुई। जिला माइनिंग अफसर सचिन प्रकाश ने बताया कि बोली लगाने के लिए कुल 16 लोग नीलामी प्रक्रिया में शामिल हुए। ब्राडवे कंपनी ने सरकार द्वारा निर्धारित 15 करोड़ रुपये के मुकाबले 42 करोड़ रुपये की बोली लगाकर बंदोबस्ती हासिल की। समाचार लिखे जाने तक सात नंबर ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया चल रही थी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटारे व विकास योजनाओं की गति में लाएं तेजी इस दफा खनन विभाग की झोली पहाड़ की नीलामी में दनादन भर रही है। तीन गुना अधिक बोली बोलकर लोग...