अररिया, दिसम्बर 5 -- अररिया। एक संवाददाता एसएसबी 52वीं बटालियन अररिया की न्यू लोकेशन हरियाबाड़ा में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के स्थाई आवास के लिए भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के राजेश टिक्कू ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। न्यू लोकेशन हरियाबाड़ा का कुल क्षेत्रफल 42 एकड़ है, जिसमें केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी उढहऊ) द्वारा स्थाई भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में आगामी दिनों में प्रशासनिक ब्लॉक, आवासीय परिसर, प्रशिक्षण भवन तथा अन्य आवश्यक संरचनाओं का निर्माण प्रस्तावित है। सभी भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधन और अधिक मजबूत हो सके। भूमि पूजन के बाद उप महानिरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.