मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के 42 पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलजों में छात्रों को कौशल विकास की शिक्षा दी जाएगी। विज्ञान प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों की सूची जारी की है। इन कॉलेजों में मुजफ्फरपुर का राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और एमआईटी शामिल है।राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वरुण कुमार राय ने बताया कि राज्य सरकार ने बिहार कौशल विकास मिशन का गठन किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास की शिक्षा देना है। इसके तहत इन कॉलेजों को केंद्र के तौर पर चिन्हित किया गया है। इन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रिशियन, पलंबरिंग, टीवी रिपेयर, मोबाइल रिपेयर आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें- 42 महाविद्यालयों में मिलेगी कौशल शिक्षा इससे छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.