42वें स्थापना दिवस पर आस्था से सराबोर हुआ सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर
औरैया, जून 30 -- औरैया-फफूंद मार्ग स्थित ग्राम पढ़ींन के प्रसिद्ध सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का 42वां स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजन-अर्चन, हवन, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। पूरे दिन जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने सिंदूर अर्पित किया, नारियल चढ़ाया और दीप प्रज्ज्वलित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान जी की आराधना से भय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.